महासमुन्द

हनुमान जयंती शोभायात्रा में कराते का प्रदर्शन कर आत्मरक्षा का संदेश
14-Apr-2025 3:32 PM
हनुमान जयंती शोभायात्रा में कराते का प्रदर्शन कर आत्मरक्षा का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,14 अप्रैल।
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर महासमुंद में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में नीलकंठ कराते मार्शल आर्ट स्कूल के खिलाडिय़ों कराते प्रस्तुत किया गया। 

खुशी साहू के निर्देशन में महिला सुरक्षा को प्रदर्शित करते हुए वुमेन्स सेल्फ  डिफेंस, तलवार, भाला, लाठी का प्रदर्शन गरिमा दुबे, जानिया चतुर्वेदी, डिंपल गोस्वामी, रश्मि कुंजाम,कोमल बाग, बीना कन्नौजे, कुंदती सोनवानी, मुस्कान साहू, चांदनी चतुर्वेदी, तमन्ना नायक द्वारा किया गया। 

 

 

वहीं कराते मास्टर नीलकंठ साहू, शेखर साहू के निर्देशन में लक्की शिवारे, हिमांशु नायक, कृष्ण देव बाग, तुषार डडसेना,हिमांशु देवांगन, सौरभ, नमन शिवारे,कुशाग्र गायकवाड़, नील बागची, आयुष शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अंकित वैष्णव द्वारा कराते मार्शल आर्ट लाठी के साथ 25-30 लोगों को मिनटों में पछाडऩे का फाइट टैक्निक का प्रदर्शन किया।

मास्टर ईशान साहू, निकुंज साहू ने फायर बॉल फायर राड एवं जैपनीज फाइट टेक्निक काता का प्रदर्शन भी किया। जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
 मास्टर नीलकंठ साहू ने आंख में पट्टी बांधकर तलवार बाजी का प्रदर्शन किया। जिसे देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं एवं प्रशंसा की।


अन्य पोस्ट