महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अप्रैल। आज डॉ. अंबेडकर जयंती है। कल भाजपा शहर मण्डल महासमुंद के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा और आसपास के स्थल की साफ सफाई की और आज सुबह से उन्हें पुुष्पांजलि अर्पित की। मालूम हो कि भाजपा शीर्ष संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप मनाती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका,नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा,मण्डल महामंत्री एम आर विश्वनाथन, संगठन के पखवाड़ा कार्यक्रम की शहर संयोजक पूर्व पार्षद मीना वर्मा,पार्षद माखन पटेल,कल्पना सूर्यवंशी, भाऊ राम साहू, मण्डल पदाधिकारी हनीश बग्गा, नईम खान, समीर करकसे, शरद मदनकार सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय यादव ने भी साथियों संग सुबह सुबह डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।