महासमुन्द

मां-बाप की मौत के बाद रामायणी नंदकुमार ने अनाथ सोनम को पाला, शादी कर कन्यादान भी
14-Apr-2025 3:24 PM
मां-बाप की मौत के बाद रामायणी नंदकुमार ने अनाथ सोनम को पाला, शादी कर कन्यादान भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 अप्रैल। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े रामायणी नंदकुमार साहू ने बड़े करेली मगरलोड जिला धमतरी के स्व.भूखन लाल साहू एवं स्व.उर्मिला साहू की बेटी सोनम को माता-पिता की मौत के बाद न सिर्फ पाला बल्कि उसकी शादी भी की। नंदकुमार साहू और उनकी पत्नी खेमिन बाई साहू खैरझिटी ने इस बेटी की शादी में माता-पिता का फर्ज निभाते हुए कन्यादान किया।

 

नंदकुमार साहू ने सत्याग्रही किसानों के साथ मिलकर 12 अप्रैल को रीति-रिवाज के साथ श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में सोनम का विवाह किया।

आंदोलनरत किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने विज्ञप्ति में बताया कि वर पक्ष में ओमप्रकाश साहू पिता संतोष कुमार साहू हटबंद हसदा नंबर 2 जिला धमतरी निवासी थे। किसान मोर्चा ने पहले भी ऐसे ही अनेक शादियां करवाई है।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, वेगेद्र सोनवेर, नंदकुमार साहू, अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल, अवध साहू, धर्मेंद्र यादव, नाथूराम सिन्हा, लीलाधर पटेल, दौलत ध्रुव, बैसाखू सिन्हा, प्रहलाद ध्रुव, टिकेलाल जलक्षत्री, खेमिन बाई साहू, राधा बाई सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव, रमशिला पटेल, टुकेश्वरी ध्रुव, धनेश्वरी यादव, मोहन बाई जलक्षत्री किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों बाराती एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट