महासमुन्द
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अप्रैल। कल रायपुर में आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय बैठक आहुत हुआ जिसमें सभी 33 जिलों के जिला अध्यक्ष के अलावा जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, राज्य अध्यक्ष गोपाल साहू उपस्थित थे।
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक में आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष गोपाल साहू ने आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में तहसील और ग्राम स्तर पर संगठन का विस्तार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में सौ पंच, सरपंच, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष भी चुनकर आये हैं। इन जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया।
महासमुंद जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत में लगभग आठ सौ जिले हंै। दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए सभी जिला अध्यक्षों को बुलाया जाए। इस दौरान बताया गया कि बहुत जल्द ही केजरीवाल छत्तीसगढ़ के जिले में दौरा करेंगे। बीते चुनाव में छत्तीसगढ़ के जिस-जिस जिले में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा है,उन उन जिले के विजयी प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी। महासमुंद जिलाध्यक्ष राकेश झाबक, संयुक्त सचिव संजय यादव, पार्षद जितेंद्र साहू का इस अवसर पर सम्मान किया गया।
