महासमुन्द

सीएम ने राम जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना
11-Apr-2025 3:21 PM
सीएम ने राम जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

महासमुंद,11अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल महासमुंद जिले के ग्राम खल्लारी में आयोजित आदिवासी कंवर पैंकरा समाज की महासभा में  शामिल होने पहुंचे। इस दौरान समाज के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत  किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम खल्लारी स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचकर श्रीराम और माता जानकी की विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
 


अन्य पोस्ट