महासमुन्द

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप
10-Apr-2025 3:09 PM
विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10अप्रैल। महासमुंद में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर लोहिया चौक में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन श्री संघ ने किया। तीर्थंकर भगवान श्री महारा की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंगलाचरण के उपरांत संस्था के सचिव सीए रिलिश गोलछा ने इस आयोजन की प्रस्तावना प्रस्तुत की। उसके बाद लगभग तीस मिनट नवकार महामंत्र का जाप गुरुदेव के साथ उपस्थित लोगों द्वारा किया गया। महामंत्र के जाप के बाद दिल्ली के आयोजन में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंत्र की महिमा का वर्णन किया। जिसका वर्चुअल प्रसारण लोहिया चौक में किया गया।

 

इस अवसर पर गुरुदेव विशुद्धसागर महाराज ने कहा कि यह महामंत्र किसी समाज विशेष के लिए नहीं अपितु समस्त संप्रदाय के लिए है। इसमें परमात्मा के साथ सर्व सिद्ध, सर्व आचार्य, सर्व उपाध्याय व सभी साधु आत्माओं को नमन किया जाता है। उन्होंने बताया कि  इस महामंत्र के उच्चारण से असीम शांति का अनुभव होता है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मंत्र की उत्पत्ति प्रथम तीर्थंकर के पूर्व से हो चुकी थी।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में जैन समाज के साधु संतों के आवागमन के दौरान सहयोग करने वाले अन्य संप्रदाय के लोगों का श्रीफल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मौन किया गया। संस्था के सचिव सीए रितेश गोलछा ने बताया की यह आयोजन प्रथम बार है। अब प्रतिवर्ष 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू, नपाउपाध्यक्ष देवीचंद राठी, येतराम साहू, चंद्रहास चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर, विमल चोपड़ा, राशि त्रिभुवन महिलांग, महेन्द्र सिका सहित अन्य लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट