महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 10 अप्रैल। कोठारी वन परिक्षेत्र में हाथी एवं गौर की चहलकदमी से वन क्षेत्र के किसानों की खड़ी रबी फसल खराब हो रही है। आरोप है कि पवन विभाग को ग्रामीणों द्वारा गौर और हाथी से हो रहे नुकसान की जानकारी बताने पर मुआवजे हेतु टालमटोल किया जा रहा है।
ग्रामीण संतोष मरावी नबताया कि क्षेत्र के पूरे खेत की फसल वन्य प्राणी खराब कर रहे हंै। परन्तु वन विभाग को इसकी जानकारी देने के बाद भी वे रबी फसल नुकसान का मुआवजा नहीं बना रहे हैं। संतोष ने बताया कि जिस खेत में कोई जानवर नुकसान पहुंचाता है, तो वह बार बार उसी खेत में आता है । किसान हाथी और गौर के डर से खेतों में जाना बंद कर दिया है, जिससे किसानों को फसल का अनाज नहीं मिल पाएगा।
मुड़पार के किसान मोहन जगत, मोहित कुंजाम, चमरालाल नेताम, जयसिंह नेताम, कलीराम कपुर सिंह,हिरालाल नेताम इन जंगली जानवरों से परेशान हैं।
सभी किसानों ने परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी से मिलकर समस्या को अवगत कराने की जानकारी दी है। क्योंकि नुकसान बहुत ज्यादा हो रहा है। अगर परिक्षेत्र अधिकारी से बात नहीं बनी तो ग्रामीण किसान वन मंडलाधिकारी बलौदा बाजार से सम्पर्क करेंगे।
ज्ञात हो कि वन विभाग के अनुसार किसानों को ऊपर डाले गये फोटो के हिसाब से मात्र 500 रुपए मिलेगा।
बहरहाल, हाथी का उत्पात ग्राम मुड़पार के खेतों में लगे रबी फसल में ज्यादा है। यहां धान को लगातार हाथी और गौर के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वन विभाग को अतिशीघ मुआवजा राशि दी जानी चाहिए