महासमुन्द

महिलाओं को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण
07-Apr-2025 5:49 PM
महिलाओं को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण

महासमुंद, 7 अप्रैल। आस्था वेलफेयर सोसाइटी महासमुंद द्वारा महिलाओं को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को उधम कौशल वित्त पोषण और प्रबंधन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई ताकि उन्हें नए व्यवसाय शुरू करने व सफल उद्यमी बनने के लिए ज्ञान कौशल विकसित करने में मदद मिल सके। इस दौरान महिलाओं को उद्यमिता के उद्देश्य, नवाचार और विकास को बढ़ावा देने, बेरोजगारी से निपटने, सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देने की जानकारी दी गई। सुनीता चंद्राकर ने उद्यमिता प्रशिक्षण के लाभ बतलाते हुए महिलाओं को आर्थिक लाभ व समाज में योगदान की भूमिका पर प्रकाश डाला।


 

उत्तरा विदानी ने औपचारिक, गैरोपचारिक, ऑन द जॉब,ऑनलाइन प्रशिक्षण के महत्व को बतलाया। शबनम धनवानी ने उद्यमिता विकास कौशल कार्यक्रम सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग की जानकारी व शासन से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन मोहती, प्रतिभा गिरी, शोभा शर्मा, शबनम, आबिदा,चंचल, तुषार, कुंभज,भान साहू,ममता, आरती, लीना, रागिनी, अदिति, एकता कौशिक व महिलाओं ने भागीदारी की। 


अन्य पोस्ट