महासमुन्द

गरिमामय वातावरण के बीच नपा उपाध्यक्ष राठी ने संभाला पदभार-जन्मदिन भी मनाया
07-Apr-2025 5:46 PM
गरिमामय वातावरण के बीच नपा उपाध्यक्ष राठी ने संभाला पदभार-जन्मदिन भी मनाया

विधायक, निगम-मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक पहुंचे थे
उपाध्यक्ष श्री राठी ने जीत का श्रेय भाजपा संगठन को दिया

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद,7अप्रैल।
नवनिर्वाचित नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी का पदभार ग्रहण एवं जन्मदिन समारोह गरिमामय वातावरण में नगर पालिका परिसर में हुआ। विधायक कार्यालय से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ डीजे की धून पर निकली रैली के साथ श्री राठी पालिका पहुंचे। पालिका में अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर नेताओं का अभिवादन किया। मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक थे। अध्यक्षता ऐतराम साहू जिलाध्यक्ष भाजपा ने की। विशेष अतिथि चन्द्रहास चन्द्राकर अध्यक्ष छग राज्य कृषि एवं बीज निगम, प्रफुल्ल विश्वकर्मा अध्यक्ष छग लोह शिल्पकार विकास, डॉ.विमल चोपड़ा पूर्व विधायक, पूनम चन्द्राकर पूर्व राज्यमंत्री, इन्द्रजीत सिंग खालसा गोल्डी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदीप चन्द्राकर जिला महामंत्री, महेन्द्र सिका शहर मंडल अध्यक्ष के अलावा सुधा साहू जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, हरबंस सिंह ढिल्लो नानू भाई वरिष्ठ पार्षद, मुन्ना साहू, एमआर विश्वनाथन महामंत्री सहित पार्षदगण मंचस्थ थे।

मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवीचंद राठी को बधाई देते हुये कहा कि उपाध्यक्ष की जीत पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक रही। यह जीत संगठन की एकता को प्रदर्शित करती है। भाजपा के 17 पार्षद होते हुए हमारे प्रत्याशी को 24 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि भाजपा के उपाध्यक्ष बनने से शहर का विकास तेज गति से होगा। सभी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर का सर्वांगीण विकास कराएं। जब मेरी व संगठन के शीर्ष नेताओं की जरूरत संग पड़ेगी तब हम सब आप लोगों के साथ होंगे। विशेष अतिथि छग कृषि एवं बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर ने कहा कि पालिका के अंदर सभी एक होकर शहर के लिये काम करें।
विशेष अतिथि छग लोह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि उपाध्यक्ष चुनाव के लिये प्रदेश संगठन द्वारा मुझे पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मेरे लिये चुनौती पूर्ण कार्य था। लेकिन नेताओं के सहयोग से पार्षदों ने ऐतिहासिक मतों से श्री राठी को उपाध्यक्ष बनाया। जबकि उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने विश्वास दिलाया कि शहर विकास के लिये पूर्ण ईमानदारी से काम किया जावेगा।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव पूर्व स्थानीय भाजपा संगठन के घोषणा पत्र में था कि सफाई दीदी व मित्रों को सप्ताह में एक दिन अवकाश व 8 घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं करेंगे। जैसे ही चुनाव संपन्न हुआ, विष्णुदेव सरकार ने 15 दिनों के अंदर सफाई दीदी एवं मित्रों की मांग पूरी कर दी। लेकिन महासमुंद में आज तक अवकाश लागू नहीं हुआ। श्री राठी ने मंच से ही मुख्य नपा अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि आने सप्ताह से इनका अवकाश देना चालू करें।

 

स्वागत भाषण सीएमओ के प्रतिनिधि दुर्गेश कुंजेकार ने दिया। अतिथियों एवं पार्षदों को स्मृति चिन्ह मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने भेंट किया। मंच पर ही श्री राठी के जन्मदिन पर अति थियों एवं जनता की उपस्थिति में केट काटकर मिठाई बांटी गई। तत्पश्चात श्री राठी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में सभी शहर के सभी पार्षदों के अलावा मीना वर्मा, संदीप घोष, अरूणा शुक्ला, सुजाता विश्वनाथन, कौशिल्या बंसल, श्याम साकरकर, राजू चन्द्राकर, अमृत चोपड़ा, राकेश सचदेव समेत सैकड़ों लाोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हनीष बग्गा तथा आभार प्रदर्शन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने किया।


अन्य पोस्ट