महासमुन्द

बल-बुद्धि-विद्या की कामना के साथ सभी ने गाया-जय हनुमान ज्ञान गुण सागर
07-Apr-2025 3:03 PM
बल-बुद्धि-विद्या की कामना के साथ सभी ने गाया-जय हनुमान ज्ञान गुण सागर

12 साल से होता आ रहा भव्य आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,7अप्रैल। श्री रामनवमीं पर्व पर कल श्री सिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में शाम 7 बजे से 8 बजे तक अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन के लिए मंदिर के सामने भव्य पंडाल लगाया गया था। मंच पर रामदेव बाबा म्यूजिक ग्रुप की भजन मंडली के साथ भक्तों ने लगातार 1 घंटे सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जबकि पंडाल के सामने बैठकर श्रद्धालु हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करते रहे। रात 8 बजे महाआरती हुई। बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण और हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण किया गया। आज शहर भर में जय हनुमान ज्ञान गुण सागर की गूंज सुनाई देती रही। दोपहर 12 बजे तक अतिशबाजी कर राम जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम 5 बजे तक आम भंडारा का आयोजन हुआ। इस बीच शाम 4 बजे से करीब 7 बजे तक मानस मंडली महासमुंद द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। बाद बाबा रामदेव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा महापाठ की शुरुआत हुई।  कार्यक्रम में संतोष शुक्ला, सुरेंद्र स्वामी, चंद्रशेखर साहू, बद्री नारायण माहेश्वरी, सुशील चंद्राकर, सत्यनारायण तिवारी,भूपेंद्र चंद्राकर, भरत सिंह ठाकुर,जितेंद्र इदीकर,धरम भार्गव,अनूप उपासे,अजय साहू, हेमंत साहू,सौरभ बाफना, धीरेंद्र लोणारे, घनश्याम सोनी, प्रशांत श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह बंटी, संजय साहू, जगमोहन चंद्राकर, मदन प्रकाश शर्मा, कुंदन वैष्णव सहित मंदिर समिति के सदस्यों का सहयोग रहा। यातायात पुलिस द्वारा लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर की ओर बेरिकेड्स लगाए गए। कचहरी चौक के समीप वन वे किया गया और भारी वाहनों को शहर के आउटर में रोका गया। साथ ही बागबाहरा-रायपुर की ओर आने-जाने वाले छोटे वाहनों के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई।  कल रविवार को 12 बजते ही नगर के मंदिरों में भए प्रकट कृपाला गूंजता रहा। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लगी रही। गांधी चौक स्थित राम जानकी मंदिर में रामायण व रामधुन गाया जा रहा था। 12 बजे भगवान का विशेष अभिषेक किया गया तथा उनका श्रृंगार किया गया।

 

आरती के बाद यहां धनिया मिश्री से बनी पंजरी का प्रसाद वितरण किया गया। अन्य मंदिरों में सुबह से ही रामभक्तों की भीड़ लगी रही।                                          शहर के विभिन्न मंदिरों महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव आस्था.उमंग के साथ मनाया। गांधी चौक स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की पूजा.अर्चना की गई।

               इसी प्रकार राधा.कृष्ण मंदिर इमली भांठा, बाबा रामदेव मंदिर, हनुमान मंदिर, रामेश्वरी मंदिर में भी जन्मोत्सव मनाया गया। यहां पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। महाआरती के बाद महा प्रसादी वितरित की गई। यहां भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण सहित पूरे राम परिवार का आकर्षक श्रृंगार किया गया। यहां मंदिर समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना आरंभ हो गई। दोपहर आयोजन समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था।


अन्य पोस्ट