महासमुन्द
रेत, चूना पत्थर, फ र्शी पत्थर का अवैध परिवहन, 3 वाहन जब्त
05-Apr-2025 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अप्रैल। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा 2 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान खनिज चूना पत्थर के 01 हाइवा, खनिज फर्शीपत्थर का 01 ट्रक अवैध परिवहन करते हुये तथा 4 अप्रैल को 01 चेन माउन्टेड ग्राम पंचायत खमतराई महानदी में अवैध रेत अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर जप्त करते हुए वाहनों को सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में रखा गया है। उपरोक्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज विकास और विनियमन अधिनियमन 1957 की धारा 21 के अतंर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन के 24 प्रकरण दर्ज कर 16 प्रकरणों में समझौता राशि 26 लाख 53 हजार 650 रुपए वसूल निर्धारित मद में जमा कराया गया। 03 प्रकरण में अवैध उत्खनन कर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे