महासमुन्द
अष्टमी पर चंडी मंदिर में उमड़े भक्त
05-Apr-2025 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अप्रैल। आज सुबह महासमुंद जिले के घुंचापाली स्थित चंडी मंदिर में अष्टमी हवन पूजन से पहले महाआरती में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। यहां प्रदेश के अलावा दीगर प्रांतों से भी श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं और पहाड़ी में मेले सा माहौल है। घुंचापाली पहाड़ी स्थित माता चंडी के दरबार में आज हवन है। यहां हजारों वेदी बनाए गये हैं। आज दिन भर यहां लोगों का तांता लगा रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे