महासमुन्द
महासमुंद के उम्मीदवार भी शामिल हो सकेंगे
महासमुंद, 2 अप्रैल। संभागीय अनुज्ञापन समिति विद्युत जगदलपुर द्वारा आगामी जुलाई माह में तार मिस्त्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा
प्रतिवर्ष की तरह ही आयोजित की जा रही है। जिसका उद्देश्य विद्युत सुरक्षा से संबंधित मिस्त्रियों का परीक्षण करना है। इस वर्ष के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह परीक्षा विशेष रूप से बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी एवं महासमुंद जिले के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित परीक्षा आवेदन पत्र और जानकारी हेतु कार्यालय, कार्यपालन अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, संभाग जगदलपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 19, आजाद चौक, जगदलपुर, जिला.बस्तर छग पिन.494001 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन पत्र नि:शुल्क उपलब्ध होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 30 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत करें ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।