महासमुन्द
महासमुंद, 1अप्रैल। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खैरटखुर्द में पिकअप वाहन को रायपुर ले जाने से मना करने पर वाहन चालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी दी है कि ग्राम खैरटखुर्द निवासी कुलेश्वर साहू ने शिकायत दर्ज कराया है कि 28 मार्च को वह तिजउ राम साहू के घर खाना खाने गया था। संजय साहू के पिता पूरन साहू भी वहां आया था और खाने को लेकर वाद विवाद हुआ। इसी बात को लेकर 29 मार्च को रात करीब 10 बजे पूरन साहू का बेटा संजय साहू अपने साथियों के साथ बाइक और मोबाइल से काल कर पिकअप बुलाया और बोला कि तुम्हारे मालिक से बात कर लिया हूं। तब कुलेश्वर ने मना किया तो संजय साहू ने विवाद कर अपने साथियों के साथ डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में कुलेश्वर के सिर, दोनों हाथ व पैर में चोंटें आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115-2, 296, 3-5, 351-2बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।