महासमुन्द
बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण
27-Mar-2025 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 मार्च। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव में जनवरी 2025 से प्रतिदिन 1 घंटे बालिकाओं के आत्मरक्षा हेतु कराटे का प्रशिक्षण, सत्य नारायण दुर्गा के द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में अंग्रेजी माध्यम के कक्षा छठवीं से बारहवीं तथा हिंदी माध्यम के कक्षा नवमी से बारहवी के विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे है। प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में अंकिता ठाकरेए डोलेश होताए मोनिका यादव शिक्षक उपस्थित रहते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे