महासमुन्द
मचेवा में साहू समाज ने मनाई माता कर्मा जयंती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27मार्च। ग्राम मचेवा में 25 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव छग शासन व पूर्व विधायक महासमुंद शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम मचेवा के साहू समाज द्वारा संगीतमय रामायण कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें मानस मंडली द्वारा श्रीराम चरित मानस पाठ के प्रमुख चौपाई व भगवान श्रीराम के कथाओं का वर्णन किया गया।
संत माता कर्मा की पूजा.अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर पूर्व विधायक ने कहा कि साहू समाज ऐसे महान व्यक्तित्व के वंशज हैंए जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण की विशेष भक्ति प्राप्त हुई। संत माता कर्मा भगवान श्रीकृष्ण के महान भक्तों में शामिल हैं। उनकी भक्ति व प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान ने उनके हाथों से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया था। आज साहू समाज के लोग जागरूक हो चुके हैं। समाज के विभिन्न रूढ़ीवादी परंपराओं का त्याग कर समाज हित में निर्णय ले रहे हैं तथा समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच प्रमिला ध्रुव, पंच गण, साहू समाज के ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र साहू, सुखदेव साहू, भुवन लाल साहू,जगदीश साह,निरंजन साहू, शिवकुमार साहू, किशन देवांगन, जनकराम साहू, तोगेश साहू, सीताराम साहू, उपसरपंच जितेंद्र साहू, नीलकंठ
साहू, मुरारी साहू, हिरामन साहू, ठगन साहू, पन्नालाल, राजेश, पुरुषोत्तम, लालू, लोचन साहू, मुकेश साहू एवं बड़ी संख्या में साहू समाज के महिला.पुरुष, युवा व ग्रामीण जन उपस्थित थे। संचालन किशन लाल देवांगन ने किया।