महासमुन्द

उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा, दी बधाई
23-Mar-2025 3:49 PM
उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा, दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मार्च।
बीते 20 मार्च को नगरपालिका परिषद महासमुंद में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी देवी चंद राठी की  जीत को संगठन की शक्ति और जनप्रतिनिधियों की एकता की जीत बताते हुए निर्वाचन प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष, समस्त सहयोगी पार्षदों और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। 

इस आभार सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के पार्षदों सहित अन्य सभी सहयोगी पार्षदों को धन्यवाद ज्ञापित किया। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद और संगठन के पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी। पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने भी नगर पालिका महासमुंद में भाजपा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

 

आभार सभा में उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के कुशल नेतृत्वकर्ताओं और सभी सहयोगी पार्षदों को दी। अपील समिति में निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रीति बादल मक्कड़ और निश्चय पूनम चंद्राकर को भी सभी ने शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, एम आर विश्वनाथन,संदीप घोष,राहुल चंद्राकर,मीना वर्मा,अरविंद प्रहरे,गोपाल वर्मा समेत पार्षदगण उपस्थित थे। आभार सभा का संचालन मण्डल पदाधिकारी हनीश बग्गा ने किया। 


अन्य पोस्ट