महासमुन्द

अब ऑटोमेटिक एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन मशीन के साथ काम करने तैयार हो रहा जिला अस्पताल-मेडिकल कॉलेज महासमुंद
22-Mar-2025 3:00 PM
अब ऑटोमेटिक एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन मशीन के साथ काम करने तैयार हो रहा जिला अस्पताल-मेडिकल कॉलेज महासमुंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 मार्च। मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में अब ऑटोमेटिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन मशीन लगाये जाने के लिये प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके् साथ ही 500 एमए वाली नई एक्सरे मशीन तथा मेडिकल छात्र-छात्राओं को हॉस्टल से कॉलेज लाने ले जाने के लिये कॉलेज बस क्रय करने पर सहमति बनी है।

 शुक्रवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के प्रबंध कार्यकारिणी समिति का बैठक महादेव कावरे संभागायुक्त की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ली गई। जिसमें मेकाहाम के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मरीजों एवं छात्र-छात्राओं को हो रही कठिनाइयों को शीघ्र दूर करने के लिये निर्णय लिया गया। इस बैठक में अनेक प्रस्ताव आये थे जिसमें सहमति बनी। इसमें चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के लिए एक बस छात्र-छात्राओं को हॉस्टल से कालेज लाने ले जाने हेतु, फर्नीचर एवं कार्यालयीन उपकरण विद्यार्थी के बैठने हॉस्टल लाइब्रेरी, परीक्षा हॉल आदि हेतु, सूचना प्रौद्योगिकी में बायोमेट्रिक मशीन, लेक्चर हॉल हेतु ऑडियो सिस्टम, छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास रूम कॉलेज एवं छात्रावास के भवनों में सी सीटीव्ही कैमरा लगाने हेतु, छात्रावास के लिए आवश्यकता अनुसार आलमारी, टेबल कुर्सी, कम्प्युटर टेबल इत्यादि स्वशासी मत से व्यय करने की सहमति प्रदान की गई।

साथ ही संबद्ध चिकित्सालय महासमुंद में मरीज हित को ध्यान में रखते हुए इनके बेहतर इलाज एक्सरे मशीन 500 एम एवं ऑटोमेटिक एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन मशीन क्रय हेतु सहमति बनी। बैठक में महादेव कावरे संभागायुक्त, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर, डा.  रेणुका गहिने अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सालय महासमुंद, डॉ.विवेक चौधरी अधिष्ठाता रायपुर, डा. बसंत माहेश्वरी संयुक्त संचालक सह अधीक्षक अस्पताल महासमुंद, डा.शारजा फुलझेले प्राध्यापक शिशुरोग विभाग, डॉ. अलख राम वर्मा प्राध्यापक फिजियोलॉजी विभाग, डीपी कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यए अधिकारी जिला महासमुंद, सी एस चन्द्राकर कार्यपालन अभियंता पीडब्लूडी विभाग, देव प्रकाश वर्मा कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, संजय कुमार चौधरी जिला कोषालय अधिकारी महासमुंद,डा. राकेश परदल् चिकित्सक, भूपेन्द्र कुमार साव प्रशासकीन अधिकारी एवं अन्य उपस्थित हुए।

प्रोफेसर डॉ. अलख राम वर्मा ने बताया कि किसी भी सर्जरी या ऑपरेशन से पहले मरीजों को एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसकी मदद से सर्जरी करा रहे व्यक्ति को दर्द का अहसास नहीं होता और उसकी सर्जरी आसानी से पूरी हो सकती है। एनेस्थीसिया लेने के बाद मरीज को यह समझ नहीं आता कि उसके शरीर पर किस जगह के कट लगाए जा रहे हैं और उन्हें दर्द भी महसूस नहीं होता। हालांकि कुछ कुछ रिसर्च में यह बात सामने आयी कि लगभग 05 फीसदी यानि 20 में से एक व्यक्ति को एनेस्थीसिया देने के बाद भी वह पूरी तरह बेहोश नहीं हो पाता।

हालांकि इस तरह के व्यक्ति पूरी तरह से हिलडुल नहीं पाते और पूरी तरह होश में आने के बाद उन्हें पुरानी बातें याद नहीं रहतीं।

वहीं मैन्युअल एनेस्थीसिया में जान का जोखिम बना रहता है। जबकि ऑटोमेटिक एनेस्थीसिया 98 फीसदी सुरक्षित है।

बताया गया कि एनेस्थीसिया दवाओं की बढ़ती लागत और चिकित्सा उपकरणों के लिए चिकित्सकों की सुविधाओं को लेकर यह प्रस्ताव रखा गया है। यह श्वासावरोध ऑक्सीजनेशन समय को 30 मिनट तक बढ़ा सकता है। यह चिकित्सकों को अधिक आसानी से उपचार करने में मदद करता है। खासकर खराब ऑक्सीजन संतृप्ति वाले रोगियों के लिए जैसे कि बैरिएट्रिक, बाल चिकित्सा, गंभीर रूप से बीमार जैसे यह रोगी की स्थिति के आधार पर सबसे उपयुक्त वेंटिलेशन मोड, साथ ही अन्य वेंटिलेशन मापदंडों का चयन करता है। यह चिकित्सक के कार्यभार को कम कर सकता है और संज्ञाहरण के दौरान रोगी की सुरक्षा में सुधार कर सकता है।


अन्य पोस्ट