महासमुन्द

अंधड़-हल्की बारिश, मौसम खुशगवार
22-Mar-2025 1:55 PM
अंधड़-हल्की बारिश, मौसम खुशगवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 मार्च। शुक्रवार को आसमान में बदली तथा अंधड़ के बाद दोपहर 3 बजे, रात्रि 8 बजे महासमुंद शहर में बारिश हुई। जिले में कहीं-कहीं ओले भी पड़े। इस बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। इसी बीच कुछ-कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई। बारिश के बाद मौसम का आनंद लेने लोग अपने घरों की छतों पर या फिर घर के बाहर टहलते रहे।  मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।  मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का एक दोणिका समुद्र से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदला है और द्रोणिका के प्रभाव से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। आगामी 2 दिनों तक ऐसे ही आसार बने रहने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान तेजी से लुढक़ गया है।


अन्य पोस्ट