महासमुन्द
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 21 मार्च। कन्नौजे नाई सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन राधा मोहन कन्नौजे सेन सेवा समिति मंदिर परिसर सिरपुर में 24 मार्च सोमवार को आहुत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेन समाज के गौरव वैशाली नगर भिलाई विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में में उपस्थित होकर समाज को मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेम कुमार सेन पार्षद नगर निगम रायपुर, प्रहलाद सेन पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष एवं पुष्पा के आर माली सरपंच ग्राम पंचायत सिरपुर उपस्थित होंगे।
कन्नौजे नाई सेन समाज के प्रांतीय महामंत्री एवं प्रवक्ता टेकराम सेन ने बताया कि भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह 3 बजे से सामाजिक जनों की उपस्थिति में होगा। साथ ही केन्द्र एवं 12 क्षेत्रों के पदाधिकारियों का उद्बोधन एवं विचार विमर्श प्राप्त होगा।
द्वितीय सत्र में शाम 5 बजे अतिथियों के आगमन पश्चात समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान होगा। जिन्होंने चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कानून, सीए, खेलकूद सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र में समाज का नाम रोशन किया है। साथ ही 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी होगा ।
केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाराम सेन सहित केन्द्रीय उपाध्यक्ष मिथलेश सेन, हरिशचन्द्र सेन, महासचिव चिन्ताराम सेन, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सेन, सचिव चुरामन सेन, जयकुमार ठाकुर, लेखराम सेन, लेखापाल विष्णु सेन, आडिटर शैलेन्द्र सेन,राधाकृष्ण मंदिर समिति सर्वराकार विष्णु सेन, अध्यक्ष भोजराम सेन सहित समस्त केन्द्रीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने सभी सामाजिक जनों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर र्काकत्रम को सफल बनावें।
कार्यक्रम की सफलता के लिये पवन सेन रायपुर, मुन्ना सेन तिल्दा, कौशल सेन बाना, गजानंद सेन सेमरिया, पुरुषोत्तम सेन महासमुंद , भवन लाल सेन नारा, रामकुमार सेन बलौदाबाजार, दाऊलाल सेन अर्जुनी, लक्ष्मीचंद सेन बागबाहरा, दीपचंद नांदघाट, बलेश्वर सेन भिलाई, हृदय राम सेन भाटापारा सहित पदाधिकारी जुटे हैं। उक्त जानकारी महासमुंद क्षेत्राध्यक्ष पुरुषोत्तम सेन ने दी है।