महासमुन्द

भारतीय मजदूर संघ ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
21-Mar-2025 2:42 PM
भारतीय मजदूर संघ ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21 मार्च। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई महासमुंद के पदाधिकारियों एवं सम्बद्ध यूनियन के पदाधिकारियों ने कल 18 मार्च मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक गुवाहाटी में संपन्न हुई। इसमें केंद्र सरकार के बजट 2025.26 पर  प्रस्ताव पारित किया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिए गए सुझावों पर पूरी तरह अमल नहीं हुआ। कार्यसमिति ने कहा कि ईपीएस.95 के 75 लाख पेशनरों को भी कोई राहत नही दी गई। मजदूर संघ ने अभी वर्तमान में न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 5000 करने, पेंंशन भोगियों को चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ की वेतन सीमा 15000 से बढ़ाकर 30000 करने, ईएसआईएस की वेतन सीमा 21000 से बढ़ाकर 42000 करने, सार्वजनिक क्षेत्र की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, वित्तीय क्षेत्र में 100 प्रतिशत विनिवेश पर रोक लगाने, असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा की मांग की गई है। इस दौरान अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री खगेंद्र तारक, राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रिखी राम साहू, कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश टंडन, उत्तम वर्मा, रणधीर सोनी, विकास कुमार,हमाल संघ से धनुष यादव, जितेन्द्र यादव, मनीराम यादव, मनीष साहू, पोखन साहू, केसरी साहू, निर्माणी संघ से रेखा सोनी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट