महासमुन्द

पिथौरा नपं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
18-Mar-2025 7:48 PM
पिथौरा नपं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 18 मार्च। स्थानीय नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद वीरेंद्र तिवारी 2 मत से चुनाव जीत गए है। भाजपा की इस जीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल की कुशल रणनीति को माना जा रहा है।

आज चुनाव के पूर्व सुबह से ही भाजपा संगठन के वरिष्ठ शंकर अग्रवाल के कार्यालय में सभी भाजपा पार्षदों को एकत्र कर उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया गया।

कांग्रेस से आशु अग्रवाल एवं भाजपा प्रभारी प्रीतम दीवान द्वारा घोषित वीरेंद्र तिवारी ने नामांकन भरे। मतदान के बाद मतगणना में वार्ड 13 से विजय हुए भाजपा पार्षद वीरेंद्र तिवारी को भाजपा के पूरे 9 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के आशु अग्रवाल को कांग्रेस के सभी 7 पार्षदों के वोट मिले। वीरेन्द्र तिवारी दो मतों से चुनाव जीत गए।

(बहरहाल जिस तरह भाजपा के कुछ जिम्मेदार नेताओं ने कांग्रेस टिकिट पर चुने गए पार्षद का खुले आम नगर में विशाल फ्लैक्स लगाकर बधाई दी थी उससे उपाध्यक्ष चुनाव में क्रोस वोटिंग की आशंका बढ़ गयी थी।परन्तु भाजपा संगठन में इसकी जानकारी होते ही क्रॉस वोटिंग की योजना ही फ्लॉप हो गई।)


अन्य पोस्ट