महासमुन्द

बिहाझर बालाजी राइस मिल परिसर पराली में लगी आग की चपेट में
16-Mar-2025 3:28 PM
बिहाझर बालाजी राइस मिल परिसर पराली में लगी आग की चपेट में

दो ट्रैक्टर ट्रॉली समेत शेड में रखे धान के कट्टे-भूसा स्वाहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,16 मार्च। 
शनिवार की दोपहर ग्राम बिहाझर स्थित बालाजी राइस मिल परिसर से बाहर खेतों में पराली में लगी आग की चपेट में आ गयी। जिससे परिसर में खड़ी दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित शेड में रखे धान के कट्टे के अलावा परिसर में पड़े भूंसे को अपनी चपेट में ले लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। भूसे और कचरे में आग धधक रही थी। आग को नियंत्रण करने का प्रयास चलते रहा। मिल मालिक के अनुसार क्षति का आंकलन की कोशिश की जा रही है फिर भी 5-7 लाख की क्षति की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना होली के रंगोत्सव की दोपहर दो बजे के आसपास शुरू हुई। आग की मुख्य वजह मिल के आसपास के खेतों में पड़े पैरा व धान की नरई में लगी आग के परिसर में झाड़-झंखड़ तक पहुंचने के कारण हुई। देखते ही देखते तेज हवा के कारण मिल के खुली जगह में पड़े भूंसा धान के वेस्ट भांस आदि को अपनी चपेट में लेते हुये भूसे के पास जा पहुंची। आग ने धान के शेड के पास खड़ी दो ट्रॉलियों को अपनी चपेट में ले लिया तथा हवा से आग शेड में रखे धान के कट्टों तक जा पहुंची। उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

मिल मालिक उपस्थित स्टाफ  की सूचना पर वहां पहुंचे ट्रॉली के टायरों के फटने की आवाज सुन ग्रामवासी भी पहुंचे। तुरंत बागबाहरा से फायर बिग्रेड एवं पानी का टेंकर बुलवा कर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गयी। फिर भी परिसर में फैली आग को नियंत्रण करने में तीन घंटे लग गये। जेसीबी से भूसे की तरफ  बढ़ती आग को रोकने में काफी मदद मिली। देर तक भूसे में लगी आग अंदुरूनी रूप से जलती रही। जिस पर नियंत्रण पाने की कोशिश हुई। 

घटना की खबर पाते तहसीलदार जुगल किशोर पटेल एवं थाना प्रभारी अजय सिन्हा भी वहां पहुंच गये थे। मिल ओनर मनोज अग्रवाल ने बताया कि आग धान की थपी के भीतरी भाग तक पहुंच गयी। जिसे बड़ी मशक्कत पर आग की चपेट में आने से पानी डाल कर नियंत्रण किया गया। क्षतिग्रस्त धान की बोरियों को समेटने के बाद ही क्षति के आंकलन का संभव पायेगा। फिर भी 5-7 लाख की क्षति होने की संभावना है।
 


अन्य पोस्ट