महासमुन्द

23 को नानक सागर में होला महल्ला
12-Mar-2025 3:08 PM
23 को नानक सागर में होला महल्ला

एस एस पटनायक लिखित दिव्यधाम नानक सागर का होगा विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 मार्च।
श्री गुरुनानक देव जी के पवित्र ग्राम नानक सागर में आगामी 23 मार्च को होला महल्ला का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम के पहले श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद नानक सागर के इतिहास पर लिखे साहित्य दिव्य धाम नानक सागर का विमोचन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की हाजरी में अरदास के साथ होगा।

देश भर में श्री आनन्दपुर साहिब, एवम श्री नांदेड़ साहिब के बाद गुरू के स्थल नानक सागर में होला महल्ला मनाया जाता है।यहां आगामी 23 मार्च को कार्यक्रम होगा।आगामी 21 मार्च को श्री अखण्ड पाठ रखा जाएगा जिसकी समाप्ति 23 मार्च की सुबह 9 बजे होगी।

इसके बाद देश भर से आये रागी जत्थे द्वारा कीर्तन समागम किया जाएगा।कीर्तनक बाद अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया है।दोपहर 3 बजे से गतका सहित अन्य साहसिक कार्यक्रमो का प्रदर्शन किया जाएगा।अंत मे पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम में शामिल होने पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रांतों से भी सिक्ख एवम बंजारा समाज की संगत भाग लेंगी।

दिव्य धाम नानक सागर का होगा विमोचन
नानक सागर के इतिहास को समेटे दिव्य साहित्य दिव्य धाम नानक सागर का विमोचन भी कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। ज्ञात हो कि उक्त साहित्य देश के प्रसिद्ध लेखक एवम साहित्यकार शिवशंकर पटनायक द्वारा रचित किया गया है। साहित्य के प्रकाशक पत्रकार रजिन्दर खनूजा है। ज्ञात हो कि नानक सागर पर जानकारी रायपुर निवासी रिंकू ओबेरॉय ने एकत्र की है। साहित्य सम्पादन प्रसिद्ध पत्रकार के पी साहू ने किया है।
 


अन्य पोस्ट