महासमुन्द

देवसिंह निषाद ने नपं अध्यक्ष पद की ली शपथ
08-Mar-2025 2:31 PM
देवसिंह निषाद ने नपं अध्यक्ष पद की ली शपथ

कांग्रेस पार्षदों का इंकार, कार्यक्रम को भाजपाकरण करने का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
पिथौरा, 8 मार्च। 
नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद एवं भाजपा के 8 पार्षदों ने शुक्रवार को स्थानीय शासकीय बुनियादी शाला प्रांगण में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।कांग्रेस की टिकट पर चुने गए 8 में से 7 पार्षदों ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया। शपथ नायब तहसीलदार देवेंद्र सिरमौर ने दिलाई।

नगरीय निकाय निर्वाचन के बाद  शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। दोपहर को स्थानीय शासकीय बुनियादी शाला में शपथ ग्रहण करवाई गई। अध्यक्ष देवसिंह निषाद के अलावा भाजपा पार्षदों ने शपथ ली परन्तु कांग्रेस के किसी भी पार्षद ने शपथ नहीं ली।

कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण से इंकार
दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगते हुए  कांग्रेस पार्षदों ने शपथ लेने से इंकार कर दिया। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है और उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। 
इस विरोध के चलते *सभी कांग्रेस पार्षद नगर पंचायत कार्यालय में एकत्र हुए और अपनी नाराजगी जाहिर की।
 


अन्य पोस्ट