महासमुन्द

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष मिले विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से
06-Mar-2025 4:04 PM
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष मिले विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से

महासमुंद, 6 मार्च। रामस्वरूप दीवान महासमुंद जनपद अध्यक्ष एवं हुलसी जितेंद्र चंद्राकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इस अवसर पर वे जिला भाजपा कार्यालय में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे। सभी ने उन्हें जीत की बधाई दी। 

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में हमारी डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन हो गई है। क्षेत्र के हर एक गांव तक विकास को बढ़ाना है। अब हमें विकास की गंगा बहाना है। केंद्र एवं राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कार्य होगा। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर,भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ नेता मोती साहू, रमेश साहू, धरम पटेल, सतपाल सिंह पाली, देवेंद चंद्राकर, राहुल चंद्राकर सहित अन्य नेता पदाधिकारी, महिला मोर्चा के सदस्य, युवा मोर्चा के सदस्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट