महासमुन्द

कॉलेज में सलाद-व्यंजन स्पर्धा
06-Mar-2025 2:17 PM
कॉलेज में सलाद-व्यंजन स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,6मार्च। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के वाणिज्य संकाय में 5 मार्च को प्राचार्य करुणा दुबे के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष अजय कुमार राजा के मार्गदर्शन एवं डॉ.मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान के आतिथ्य में सलाद एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एम काम एवं बी काम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

उद्बोधन की कड़ी में सहायक प्राध्यापक राजेश्वरी सोनी, अजय कुमार राजा, डा.मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने कहा कि व्यंजन एक साधन है जो व्यक्तियों को अपनी संस्कृति एवं तीज त्यौहार से जोड़ता है। कार्यक्रम में वाणिज्य परिषद पदाधिकारी विभूति साहू, खेमराज यदु, विधि सोनी, प्रीति

मांझी, नेहा शर्मा, सृष्टि चंद्राकर, खुशी गोलछा, रिंकी साहू, गुलशन राठी,तुषार चंद्राकर,श्रेयांश सोनी,प्रतिभा साहू चेतना,टीना,अंकिता ने सलाद, व्यंजन

प्रतियोगिता में रश्मि अग्रवाल, दीप्ति चंद्राकर, विभूति साहू, खुशी गोलछा, रिंकी साहू, खेमराज यदु, पल्लवी मरकाम, संजना श्रीवास्तव, दिव्यानी  चंद्राकर, प्रीति मांझी नें भाग लिया। सलाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एम काम के छात्र गुलशन राठी, तुषार एवं श्रेयांश, द्वितीय स्थान पर बी. काम. द्वितीय सेमेस्टर के प्रतिभा साहू,चेतना,टीना,अंकिता, व्यंजन प्रतियोगिता में विभूति साहू प्रथम एवं संजना श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर रहीं।


अन्य पोस्ट