महासमुन्द

कलेक्टर ने किया सहकारिता विभाग के कैलेण्डर का विमोचन
05-Mar-2025 3:23 PM
कलेक्टर ने किया सहकारिता विभाग   के कैलेण्डर का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,5मार्च। समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अंतर राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का कैलेण्डर विमोचन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि यह कैलेण्डर जिले की सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने और किसानों एवं आमजन को सहकारी योजनाओं एवं वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी देने का माध्यम है। इस वार्षिक कैलेण्डर में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्ययोजनाओं को माहवार अलग.अलग तिथियों में निर्धारित कर प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक, अपर कलेक्टर रविराज ठाकुर, उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारिका नाथ ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति प्रभा मारकण्डे, प्रबंधक जिला सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद जी एल कौशिक, जिला प्रचार प्रसार अधिकारी जिला सहकारी संघ मर्यादित एस आर् बंजारे, लेखापाल कन्हैया नायक सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट