महासमुन्द

18 दिव्यांग बच्चे राज्य स्तर खेल स्पर्धा में भाग लेने रवाना
05-Mar-2025 2:11 PM
18 दिव्यांग बच्चे राज्य स्तर खेल स्पर्धा में भाग लेने रवाना

महासमुंद, 5 मार्च। समावेशी शिक्षा योजना के तहत बच्चों के लिए राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 5 व 6 मार्च को बहतराई स्थित बीआर यादव खेल परिसर में आयोजित है। इसमें महासमुंद जिले से 18 विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राएं भाग लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में महासमुंद जिले के विभिन्न विकासखंडों से बच्चे भाग लेने आ रहे हैं जिनमें शुभम, सौम्या जगत, खूबचंद, आरती, माधुरी, रघुवीर, पायल पटेल, कुश कुमार, मयंक, बादल और द्रोपदी, बसना ब्लाक से अंकिता, रौनक व मोनिका और सरायपाली से खुशाली पटेल, रायबरी यादव व आकाश बरिहा शामिल हैं।  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में अस्थिबाधित,दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित व बौद्धिक नि:शक्त बच्चे शामिल हैं। इस मौके पर डीईओ मोहन राव सावंत, डीएमसी रेखराज शर्मा, एपीसी संपा बोस, बीईओ लीलाधर सिन्हा समेत पालकगण व शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट