महासमुन्द

सात दिनों में जानकारी देने का आदेश, जनसूचना अधिकारी ठेंगा दिखा रही-विनोद दास
03-Mar-2025 4:41 PM
सात दिनों में जानकारी देने का आदेश, जनसूचना अधिकारी ठेंगा दिखा रही-विनोद दास

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 मार्च। सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगने वाले विनोद दास ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जिला पंचायत महासमुंद  में जनसूचना अधिकारी ने पहले तो सूचना आवेदन में गोलमाल जबाब देकर सूचना दस्तावेज नहीं दी। बाद में आवेदक ने प्रथम अपील की तो  अपीलीय अधिकारी ने 07 दिवस में नियमानुसार चाही गई दस्तावेज आवेदक को उपलब्ध कराने का आदेश दिया। लेकिन इस पारित आदेश का पालन जनसूचना अधिकारी दिप्ती साहू नहीं कर रही है और वे वरिष्ठ अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रही हंै।   

आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने बताया-जिला पंचायत महासमुंद में 09 दिसम्बर को सूचना आवेदन भेजा था। द्वितीय  आवेदन 01 अक्टूबर 2021 से 09 दिसम्बर 2024 तक की अवधि में जिला पंचायत महासमुंद के द्वारा विधिसम्मत जारी स्थानातंरण आदेश में  से उन आदेश पत्रकों की सत्यप्रतिलिपि की मांग की है। तीसरे आवेदन में सच्चिदानंद आलोक के कार्यकाल में जिन जिन निलंबित सचिवों को  आरोप पत्र जारी नहीं हुआ है,उसकी जानकारी मांगी गई है। चतुर्थ सूचना आवेदन में दिप्ती साहू ने जितने भी प्रकरण में सचिवों के द्वारा गलती की  पुनरावृत्ति नहीं करने का लेख किया है, उसकी जानकारी मांगी है।        

विनोद कुमार दास का कहना है कि दिप्ती साहू उप संचालक पंचायत ने इसे प्रश्नात्मक मानकर गोलमाल जबाब दिया है। जबकि  आवेदक के द्वारा मांगी गई कोई जानकारी प्रश्नात्मक नहीं था। इसकी प्रथम अपील जिला पंचायत महासमुंद में किया गया। जिसमें 06 फरवरी को  मनोज सिन्हा प्रथम अपीलीय अधिकारी ने आदेश दिया है कि आवेदक को जनसूचना अधिकारी 07 दिवस में सूचना दस्तावेज नियमानुसार  उपलब्ध कराएं। इस पारित आदेश का पालन नहीं किया गया है।


अन्य पोस्ट