महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23 फरवरी। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में स्काउटिंग के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन चिंतनदिवस के रूप में मनाया गया। इस वर्ष भी नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में 22 फरवरी स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्म दिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य एवं गाइड कमिश्नर अमी रूफस ने लार्ड बेडेने पावेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। स्काउट गाइड द्वारा अतिथियों का स्वागत स्कार्फ लगाकर किया। प्रार्थना सभा में सभी धर्मों का प्रार्थना किया गया। संस्था के प्राचार्य अमी रूफस ने बेडेन पावेल की जीवनी के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्था के स्काउट गाइड के छात्र एवं संस्था के स्काउट प्रभारी रूपा पांडेय, जीआर टांडेकर,कृति थवाईत, दिव्येश वाणी, प्रियंका पीटर,शशबीर कौर संधु, ऋतुराज देवांगन एवं छात्र.छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्याख्याता ध्रुति श्रीवास्तव न एवं आभार प्रदर्शन स्काउट गाइड के जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया।