महासमुन्द
नवनिर्वाचित सरपंच ने कन्या दान के रूप में 3 हजार दिए
21-Feb-2025 2:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21फरवरी। जिले के ग्राम पंचायत देवरी पिलवापाली के नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश कोसरिया ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का कार्य का शुभारंभ गुरुवार को पिलवापाली के एक बेटी की शादी में तीन हजार रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान कर शुभारंभ किया है।
उसके इस पहल को सभी ग्रामवासियों ने सराहना की है। इस मौके पर पिलवापाली के ग्रामीणों सहित सभी पंच उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा गांव कि बहुत से गरीब घर की बेटियों को शादी करने में परेशानी होती है। इसी कारण पंचायत के द्वारा कन्या दान के रूप में तीन हजार रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे