महासमुन्द

क्रूड ऑयल के दाम घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल महंगे-विनोद चंद्राकर
19-Feb-2025 3:09 PM
क्रूड ऑयल के दाम घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल महंगे-विनोद चंद्राकर

महासमुंद,19 फरवरी। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि क्रूड ऑयल की कीमत  में भारी गिरावट के बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम न कर देश की जनता को मोदी सरकार दोनों हाथों से लूटने का काम कर रहा है।  श्री  चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे,तब पेट्रोल.डीजल के दामों को लेकर खूब घडय़िाली आंसू बहाते  थे। देश की जनता को सब्जबाग दिखाया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही महंगाई के दुष्चक्र से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। जिस पर  भरोसा कर देश की जनता ने भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार केंद्र में बनाई।  वर्तमान में श्री मोदी का तीसरा कार्यकाल चल रहा है लेकिन महंगाई के मुद्दे को लेकर वे मौन हैं। अपने कार्यकाल के 11 सालों में देश  में पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी कर मोदी सरकार ने आम आदमी की कमर तोडऩे में कोई कसर बाकी नहीं रखी  है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी कमी आने के बावजूद मोदी सरकार आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर

आम आदमी का जीवन को महंगाई के संकट में डालने का काम किया। श्री चंद्राकर ने कहा कि पूरा देश सहित छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल.डीजल के

दाम स्थिर बना हुआ है। मोदी सरकार के कार्यकाल में रसोई गैस व खाद्य वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। जिससे आम आदमी

के लिए दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि केंद्र में यूपीए सरकार के समय 2014 में कच्चे तेल की कीमत 107.09 डॉलर प्रति बैरल थी। उस समय

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल का दाम 71ण्51 रुपये और डीजल का दाम 57ण्28 रुपये प्रति लीटर था। आज 18 फरवरी 2025 की स्थिति में कच्चे तेल की

कीमत 75.10 डॉलर प्रति बैरल है। लेकिन पेट्रोल व डीजल के दाम घटने के बजाए और अधिक बढ़ गया है। आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के दाम

100.45 रु और डीजल का दाम 93.60 रुपए प्रति लीटर के आसपास है। देश में पेट्रोल.डीजल के दाम कम से कम 25 रुपए घटाया जा सकता है।

लेकिन सरकार एक रुपए कम करने को तैयार नहीं है। जुमलों की सरकार जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा तेल कम्पनियों को मुनाफे के तौर पर

बांट रही है।


अन्य पोस्ट