महासमुन्द

प्रतियोगी परीक्षा पर मार्गदर्शन परीक्षा
24-Jan-2025 3:29 PM
प्रतियोगी परीक्षा पर मार्गदर्शन परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 जनवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में  आठवां टेस्ट का आयोजन किया गया।

जारी विज्ञप्ति में  डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल आठवां टेस्ट पेपर संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -1 (छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन एवं भारत का  सामान्य अध्ययन ) का हुआ। जिसमें कुल 100 नंबर का पेपर हुआ इसमें छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन एवं भारत का सामान्य अध्ययन आदि के 100 प्रश्न पूछे गए थे। आठवां टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 79 परीक्षार्थियों और अन्य पीएससी की तैयारी करने वाले 9 परीक्षार्थियों कुल 88 ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया। 12 टेस्ट के क्रम में नौवां टेस्ट का आयोजन 25/01/2025 को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -2 (छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन एवं भारत का सामान्य अध्ययन ) का टेस्ट आयोजित होगा।

डी. बसंत साव ने आगे बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और सीजीपीएससी प्री परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने  कार्यालय नवकिरण में आकर संपर्क कर सकते हंै।


अन्य पोस्ट