महासमुन्द

देशी महुआ शराब संग 2 आरोपी गिरफ्तार
22-Jan-2025 2:55 PM
देशी महुआ शराब संग 2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 जनवरी। महासमुंद पुलिस ने 250 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 बीते 20 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी कोख सिंह सिदार, गणेश बारिक दोनों निवासी अखराभांठा टुकड़ा थाना बसना के कब्जे से सफेद रंग की 5-5 लीटर वाली प्लास्टिक की 38 नग झिल्ली प्रत्येक में 5-5 लीटर करीबन 190 लीटर एवं सफेद रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन 03 नग में भरी हुई देशी महुआ शराब करीबन 60 लीटर कुल जुमला 250 लीटर देशी हाथ भ_ी महुआ शराब कीमती 50 हजार रुपए को गिरफ्तार किया है।  आरोपी उक्त शराब को बिक्री हेतु रखे हुए थे। जिसे विधिवत गवाहों के समक्ष बरामद कर सीलबंद किया गया।  आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34-2 आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट