महासमुन्द

ठाकुरपाली में नि:शुल्क त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर
22-Jan-2025 2:54 PM
ठाकुरपाली में नि:शुल्क त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर

महासमुंद, 22 जनवरी। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चन्द्राकर महासमुंद के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम योजना अंतर्गत आयुष ग्राम गढ़पुलझर द्वारा ग्राम ठाकुरपाली में 21 जनवरी को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक नि:शुल्क त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. शिवशंकर मांझी, डॉ.देवेंद्र कुमार नायक, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी तोषगांव फ ार्मासिस्ट प्रवीर कुमार यादव, दिनेश कुमार नायक, सुरजीत पाटले एवं अश्वनी विशेष सहयोग रहा।  उक्त शिविर में 163 रोगी लाभान्वित हुए। जिसमें 96 रोगियों की ब्लड प्रेशर की गई। रोगानुसार औषधि वितरण दी गई। सभी को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में तथा दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन के संबंध में जानकारी दी गई।

इसके अलावा  पॉम्पलेट वितरण किया गया। स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे जैसे वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन,अदरक आदि के औषधीय प्रयोग की जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट