महासमुन्द
पॉक्सो एक्ट से संबंधित कानून की दी जानकारी
19-Jan-2025 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जनवरी। रिवर्डेल वल्ड स्कूल महासमुंद में पॉक्सो एक्ट से संबंधित कानून की जागरूकता का आयोजन कर स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राएं, प्राचार्य व शिक्षकों को डीएसपी सारिका वैद्य, सउनि साइमा अम्बीलकर, तरुणा मदनकार ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित कानून तथा गुड टच और बैड टच के बारे में बताया।
पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित कानून की जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करने तथा आपतकालीन स्थिति में 112 डॉयल कर त्वरित सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानध्यापिका एवं 40-50 छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं व पुलिस की टीम उपस्थित थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे