महासमुन्द
दिल्ली विस चुनाव: बुराड़ी के संयोजक बने द्वारकाधीश
15-Jan-2025 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 15 जनवरी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव को सौंपते हुए उन्हें विधानसभा संयोजक बनाया है ।
श्री यादव के कंधों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक विधानसभा की जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और उन्होंने कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे