महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी। शासकीय बीएड कॉलेज रायपुर से एमएड के छात्राध्यापकों ने संस्थान के डीए प्रभारी डॉ. डी के बोदले के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) का एक दिवसीय अवलोकन करते हुए विभिन्न गतिविधियों से परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान एमएड कॉलेज रायपुर के छात्राध्यापकों का प्राचार्य मीना पाणिग्रही, सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, के सिंग एवं संस्थान के साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन ने अभिनंदन किया।
वरिष्ठ व्याख्याता उमा देवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, संतोष साहू, कमलेश पांडेय, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, किरण कन्नौजे, तिलोतमा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वरचंद्राकर, झरना साहू ने सभी प्रभागों के अवलोकन में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर बीएड कॉलेज रायपुर से प्रमुख रूप से व्याख्याता शेषशुभ वैष्णव, स्वाति गुप्ता, डॉ. स्वीटी चंद्राकर, छात्राध्यापक संघ के अध्यक्ष स्मृति दुबे, तामेश्वर जांगड़े सहित छात्राध्यापक उपस्थित थे।