महासमुन्द

साहू समाज के भवन का लोकार्पण
08-Jan-2025 2:55 PM
साहू समाज के भवन का लोकार्पण

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 जनवरी। मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम कनेकेरा में साहू समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से पूजन करते हुए फ ीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, पवन पटेल, नीलम दीवान, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर,जनपद सदस्य नीता तुलाराम साहू, ग्राम सरपंच नीलकंठ साहू, राधेलाल साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज, उपसरपंच गंगाबाई दीवान, पंच ललिता, जानकी निषाद, हुमन साहू, रामेश्वर ध्रुव, जानकी दीवान, मावा निषाद, देवकी यादव, इदं्रा कोसरे,गंगा साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट