महासमुन्द

शिक्षक-पालक बैठक आयोजित
08-Jan-2025 2:52 PM
शिक्षक-पालक बैठक आयोजित

महासमुंद, 8जनवरी। मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला नांदगांव में  अर्धवार्षिक परीक्षा पश्चात तृतीय शिक्षक पालक मेगा बैठक आयोजित की। बैठक में पालकों को उनके बच्चों की अकादमी एवं पाठ्योत्तर उपलब्धि से अवगत कराया गया तथा बच्चों की प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संबंध में पालकों को जानकारी दी गई एवं पंजीयन भी कराया गया।

 इस बैठक में संस्था प्रमुख  शीला चंद्राकर, शिक्षकगण कमलेश कुमार पटेल, अजय कुमार बंजारे, लक्ष्मी साहू, घनश्याम बंजारे तथा काफी संख्या में पालकगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट