महासमुन्द

शिव महापुराण 10 से
05-Jan-2025 3:03 PM
शिव महापुराण 10 से

महासमुंद,5जनवरी। वार्ड नंबर 16 स्थित डॉक्टर तिवारी बिल्डिंग के सामने 10 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन वार्डवासियों एवं नगरवासियों के संयुक्त प्रयासों एवं सहयोग से शिव इच्छा अनुरूप हो रहा है। श्रीधाम वृन्दावन में शिक्षित एवं कबीरधाम निवासी वैष्णवाचार्य सुरेन्द्र दास के परम सानिध्य में यह कथा संपादित होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ भव्य कलश यात्रा शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों पर है। सभी लोगों से आग्रह किया गया है कि शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।

मवेशी को बचाते कार पलटी

महासमुंद, 5 जनवरी। महासमुंद जिले से होकर चलने वाली सडक़ एनएच-53 छिंदौली के पास सडक़ पर मवेशी को बचाने के फेर में सराईपाली की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई है। 112 वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव उपचार हेतु ले जाया गया है।


अन्य पोस्ट