महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 जनवरी। महासमुंद राष्ट्रीय सेवा भारती प्रान्तीय योजना के अंतर्गत बीते 2 से 7 जनवरी तक सेवा सप्ताह आयोजित किया जाना है। इसी तारतम्य में महासमुंद के बालाजी कृष्ण गोपाल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा 3 जनवरी को द्वितीय दिवस के सेवा कार्य में भलेसर रोड स्थित मुक्तिधाम में स्वच्छता सेवा कार्य किया गया।
समिति के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर साहू ने बताया कि हमारी समिति वर्ष 2002 से सेवा कार्य करते आ रही है। समिति द्वारा वर्ष भर के लिए योजना बनाकर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किया जाता है। जिसमें प्रमुख रूप से पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, समसामयिक गोष्ठी, योग शिविर जैसे सेवा कार्य किये जाते हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में जन जागरण का कार्य करना है जिससे समाज के लोग को अपने नैतिक व सामाजिक दायित्व एवं कर्तव्यो का निर्वाह उचित रूप से करने की प्रेरणा मिले।
उक्त सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालाजी कृष्ण गोपाल सेवा समिति के सचिव धर्मेंद्र डड़सेना, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, राजेश डइसेना, आदित्य साहू, राधेश्याम सोनी, रामेश्वर साहू, हर्ष पटेल, शुभम निर्मलकर व अन्य सदस्य उपस्थित थे।