महासमुन्द

ठंड की वापसी, कंपा रही उत्तरी हवाएं
04-Jan-2025 3:01 PM
ठंड की वापसी,  कंपा रही उत्तरी हवाएं

महासमुंद, 4 जनवरी। नए वर्ष लगने के बाद से एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। बीते दो दिनों में 3 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पखवाड़े भर इसी तरह की ठंड पडऩे की संभावनाएं मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। दरअसल मौसम साफ होने के बाद से एकाएक ठंड कहर बरपा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का पारा 3 डिग्री तक कम हो गया है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। सिर्फ उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में शीतलहर की स्थिति रहने और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। एक नया पश्चिमी विक्षोभ,चक्रवाती परिसंचरण के रूप में आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र 5.8 किमी की ऊंचाई के तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य स्थित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
 


अन्य पोस्ट