महासमुन्द
सीसी रोड के लिए भूमिपूजन
31-Dec-2024 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,31दिसंबर। सोमवार को शहर के वार्ड 08 में नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पार्षदों ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्रीमती महिलांग ने कहा कि अपने अल्प समय के कार्यकाल में शहरवासियों को बेहतर सडक़ की सुविधा मिल सके, इसके लिए लगातार शहर के वार्डों में सडक़ निर्माण कार्य जारी है। भूमिपूजन में पार्षद हफिज कुरैशी, रिंकू चंद्राकर, मीना वर्मा समेत वार्डवासी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे