महासमुन्द

भाला फेंक में दीपिका, दौड़ में चंदा ठाकुर प्रथम
28-Dec-2024 3:51 PM
भाला फेंक में दीपिका, दौड़ में चंदा ठाकुर प्रथम

माता कर्मा कन्या कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 दिसंबर।
नगर के माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान त्रिटंगी, फुगड़ी, रिले रेस, बैडमिंटन, स्लो साइकिल, दौड़ 100 मीटर 200 मीटर, जलेबी दौड़, सुई धागा दौड़, मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, गोला फेंक व भाला फेंक सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में महाविद्यालय के छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस मौके पर डा.सरस्वती वर्मा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, ओमप्रकाश पटेल, स्वेतलाना नांगल, जगदीश प्रसाद खटकर, ओंकार साहू, अजय श्रीवास, वंदना यादव, कविता गहीर, प्रेरणा एक्का सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य ने सभी को खेल के महत्व और उसको अपने जीवन में स्थान के बारे में बताया। साथ ही इसमें करियर ऑप्शन के बारे में भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि आप खेल के माध्यम से विभिन्न परीक्षाओं में भी सलेक्शन ले सकते हैं और आप खेल के माध्यम से अपना नाम रोशन कर महाविद्यालय का नाम भी रोशन कर सकते हैं। इस दौरान भाला फेंक में प्रथम स्थान दीपिका ध्रुव बीएससी प्रथम सेमेस्टर व द्वितीय स्थान अनुराधा बीए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान पर लक्ष्मी चंद्राकर रहीं।

इसी तरह 100 मीटर दौड़ में विजेता चंदा ठाकुर प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अंजलि मारकंडे, तृतीय स्थान छाया निषाद ने प्राप्त किया। स्लो साइकिल में प्रथम स्थान मनीषा निराला, द्वितीय पूनम ध्रुव व तृतीय भूमिका साहू रहीं। साथ ही 200 मीटर दौड़ प्रथम स्थान कुमारी चंदा ठाकुर, द्वितीय कुमारी अंजली मारकंडे व तृतीय राधिका निषाद रही। 

जलेबी दौड़ प्रथम छाया निषाद, द्वितीय पिंकी जोशी, तृतीय स्थान तनुजा भोई तथा गोला फेंक में प्रथम स्थान चंदा ठाकुर, द्वितीय सोनी बंदे, तृतीय गंगा प्रजापति रही। इस दौरान विभिन्न खेलों में कई छात्राएं  विजेता बनी।


अन्य पोस्ट