महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27 दिसंबर। बसना प्रखंड में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का शौर्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 कार्यकर्ता शामिल हुए। पथ संचलन के माध्यम से सभी को संगठित रहकर काम करने की बात कही गई।
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री ने सभी को संगठित रहने की बात कहकर एकता में शक्ति है की बात को सभी को बताकर संगठित रहने की बात कही।
इसके बाद पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जो कि पूरे बसना नगर में अस्त्र-शस्त्र व प्रभु श्री राम और भारत माता के रथ के साथए प्रभु श्री राम के जयकारा के साथ पूर्ण हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम में साज सज्जा व स्वल्पाहार की व्यवस्था का दायित्व दुर्गा वाहिनी व मातृ शक्ति के बहनों ने किया। मारवाड़ी युवा मंच बसना की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था रही। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री नंददास, विभाग संगठन मंत्री चंद्रेश सोनाने, व जिला, प्रखंड, खंड व ग्राम के समस्त दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद थे।