महासमुन्द

वन चौपाल में सरकार की उपलब्धियां बताईं
26-Dec-2024 2:59 PM
वन चौपाल में सरकार की उपलब्धियां बताईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, महासमुंद द्वारा बसना वन परिक्षेत्र में वन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सुशासन की उपलब्धियां साझा की गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों की मानक बोरा राशि को 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए करने की घोषणा की जानकारी दी गई। इसके साथ ही श्विष्णु की पाती पत्रक का वितरण कर योजनाओं के प्रचार.प्रसार को बढ़ावा दिया गया। लघु वनोपज संघ की बीमा और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।  कार्यक्रम के दौरान किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 5 एकड़ भूमि पर नि:शुल्क 5 हजार पौधे लगाने का प्रावधान बताया गया। पौधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए अनुदान राशि का भी उल्लेख किया गया।

आगामी वर्षा ऋ तु 2025 के लिए इच्छुक कृषकों से फार्म भरवाए गए। श्एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्रामीणों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें पौधे वितरित कर रोपण कराया गया।  वन प्रबंधन समितियों के विकास कार्यों, रोजगारमूलक योजनाओं, हाथी-मानव द्वंद रोकथाम, गज यात्रा अभियान और वन्यजीवों से सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की गई।

वन अग्नि घटनाओं से पर्यावरण को बचाने और क्षतिपूर्ति मुआवजा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट