महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 दिसंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद के कक्ष क्रमांक 1 में प्राचार्य प्रो.अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मनप्रीत सिंह ज्ञानी गुरुद्वारा महासमुंद सिख समाज के प्रतिनिधि रूप में उपस्थित हुए। प्रतिमा चंद्राकर व्याख्याता हिंदी एवं रवि देवांगन व्याख्याता अर्थशास्त्र कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता मनप्रीत सिंह ने सिखों के इतिहास पर प्रकाश डाला। बताया कि गुरु तेग बहादुर सिंह के पोते साहिबजादे जोरावर सिंह जी मात्र 9 वर्ष एवं फ तेह सिंह जी मात्र 7 वर्ष की उम्र में वीरता के साथ राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा दी थी। उनकी शहादत के बाद से ही सिख समाज में 11वीं गुरु के रूप में गुरु ग्रंथ साहिब को मान्यता प्रदान की गई। व्याख्यान उपरांत उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए उनके प्रश्नों का समाधान किया।
उक्त कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद के समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रतिभागियों के रूप में जिज्ञासा शर्मा बीए द्वितीय वर्ष, दिव्या गंदेचा बीए द्वितीय वर्ष, सीमा साहू बीकॉम द्वितीय वर्ष एवं शिवानी दवे बीए प्रथम सेमेस्टर ने अपना भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रतिमा चंद्राकर सहायक प्राध्यापक हिंदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रवि देवांगन सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र तरुण कुमार बांधे, सहायक प्राध्यापक. वाणिज्य मुकेश कुमार सिन्हा व्याख्याता कंप्यूटर एप्लीकेशन, हरिशंकर नाथ व्याख्याता राजनीति शास्त्र, माधुरी दीवान व्याख्याता वाणिज्य, चित्रेश बरेठ व्याख्याता रसायन विज्ञान, आलोक त्रिलोक हिरवानी व्याख्याता कंप्यूटर विज्ञान, डा. ग्लैडिस मैथ्यू व्याख्याता समाजशास्त्र, संजय कुमार व्याख्याता अंग्रेजी तथा शेषनारायण साहू प्रयोगशाला तकनीशियन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के कर्मचारी कौशल साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन निलेश कुमार तिवारी ने किया।