महासमुन्द
महासमुंद,17 दिसंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद द्वारा किये जा रहे पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के तहत 16 दिसंबर को प्रो डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन में अंतिम दिन जिले के अंग्रेजी माध्यम के अग्रणी विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भ्रमण किया गया। पोषक विद्यालय संपर्क अभियान समिति के नोडल अधिकारी प्रो प्रतिमा चंद्राकर, सहायक नोडल अधिकारी प्रो रवि देवांगन, प्रो तरुण बांधे, प्रो. ेहरिशंकर नाथए प्रो निलेश तिवारी एवं प्रो शिखा साहू ने जिले के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद का भ्रमण किया। उच्च शिक्षा आयोग के पत्र अनुसार विद्यालयों के कक्षा 11वीं एवं 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, मूलभूत सुविधाओं, भविष्य निर्माण हेतु उपलब्ध अवसरों तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।